छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटमेर गांव में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से मालती बाई (50), राम सिंह (60) और बेदराम (49) की मौत हो गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन तीनों व्यक्तियों ने बेदराम के घर महुआ से बनी शराब पी थी।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों ने तीनों पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कोरबा जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि तीनों व्यक्तियों की मौत जहरीली शराब पीने से या विषाक्त भोजन करने से हुई, यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
