सारंगढ़ | बिलाईगढ़ जपं के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिलासपुर में सीसी रोड निर्माण के लिए आई राशि का आहरण 10 माह पहले कर लिया गया लेकिन अभी तक सीसी रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। ऐसा आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम एवं सीईओ से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार बिलाईगढ़ जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिलासपुर में विधायक मद से सीसी रोड निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई थी। इसमें से दो लाख आठ हजार रुपए 14 अगस्त को सचिव रवि शंकर डडसेना एवं सरपंच के द्वारा आहरण कर लिया गया है। 10 माह बाद भी सीसी रोड का निर्माण प्रारंभ नहीं हुआ है। सरपंच सचिव द्वारा राशि गबन करने की शिकायत ग्रामीणों ने बिलाईगढ़ के एसडीएम स्निग्धा तिवारी एवं जपं बिलाईगढ़ के सीईओ प्रतीक प्रधान से की है। तत्कालीन पंचायत सचिव रविशंकर डडसेना ने बताया कि सीसी रोड निर्माण के लिए लगभग
दो लाख रुपए बैंक से आहरण कर सरपंच को दिया गया था, किंतु कार्य नहीं कराया गया है। सीईओ प्रतीक प्रधान ने बताया कि शिकायत मिली है, संबंधितों को शोकाज नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
