मौन व्रत के पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार व कांग्रेसियों ने उक्त घटना की कड़ी निंदा की

सारंगढ़ / उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खिरी में कृषि क़ानून के विरोध में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे किसानों को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री द्वारा दी गई खुली चुनौती के परिणाम स्वरुप जीप से कुचल दिया गया, इस ह्रदयविदारक घटना के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम जी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष आदरणीय अरुण मालाकार जी के मार्गदर्शन में 11 से दोपहर 1 बजे तक बी एस एन एल ऑफिस सारंगढ़ रायपुर रोड के सामने सारंगढ़ ब्लॉक, नगर एवं उलखर कोसीर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मौन-व्रत रख कर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन आंदोलन किया गया, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष अरुण मालाकार ने उक्त घटना की कड़ी निंदा करते हुए मोदी सरकार के किसान विरोधी कार्यों की भर्त्सना की। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू, नगर अध्यक्ष पवन अग्रवाल, सुनीता विष्णु चंद्रा के साथ वरिष्ठ कांग्रेसियों ने उक्त घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उक्त आंदोलन में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार, सूरज तिवारी विस् बूथ संयोजक, पुरुषोत्तम साहू गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष, पवन अग्रवाल नगर अध्यक्ष, संजय दुबे जिला उपाध्यक्ष, गोल्डी नायक जिला महामंत्री, विष्णु चंद्रा जिला महामंत्री, श्रीमती अनिका विनोद भारद्वाज सभापति जिला पंचायत, श्रीमती मंजूलता राजेश आनंद सेवादल महिला प्रदेश संयोजक, श्रीमती सरिता गोपाल महिला कांग्रेस अध्यक्ष, हसीना खातून, राधे जायसवाल ब्लॉक महामंत्री, अजय बंजारे पार्षद प्रतिनिधि, राजकमल अग्रवाल युंका जिला महासचिव, महेंद्र गुप्ता युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष, रामसिंह ठाकुर युंका उपाध्यक्ष, रमेश खूंटे एवं विनोद भारद्वाज अनु जाति ब्लॉक अध्यक्ष,लाल बहादुर चंद्रा, लाभोराम लहरे कोसीर सरपंच, मुकेश साहू ब्लॉक प्रवक्ता, चारू शर्मा, हेमंत चंद्रा एन एस यू आई ब्लाक अध्यक्ष, मिलन दास महंत सोशल मीडिया प्रभारी अरुण निषाद अनिल दास, धनेश भारद्वाज मोनू यादव आता यादव आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

- 90 टन LPG गैस गायब: 6 कैप्सूल खाली, 1.5 करोड़ का घोटाला; मालिक समेत कई पर केस… - May 3, 2026
- छत्तीसगढ़ के 132 केंद्रों पर हुई छात्रवृत्ति परीक्षा, 28,570 परीक्षार्थियों ने लिया हिस्सा… - May 3, 2026
- दक्षिण छत्तीसगढ़ में आंधी तूफान की चेतावनी, 60 -80 किलोमीटर की गति से हवा चलने की संभावना… - May 3, 2026
