देश में लोकसभा चुनाव के लिए लगी आचार सहिंता अब खत्म हो चुकी है। इसी के साथ ही अब एक बार फिर संविदा कर्मचारियों की नियमितीकरण की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। यूपी पावर कॉरपोरेशन के बिजनौर के धामपुर सर्किल के 46 बिजलीघरों पर तैनात 65 एसएसओ को उनकी संविदा नियुक्ति की अवधि खत्म होने के बाद नौकरी से निकालने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि इन लोगों की समयावधि पूरी हो चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अंतर्गत धामपुर सर्किल के 46 बिजलीघरों के लिए संविदा के आधार पर चार सालों के लिए 65 एसएसओ की भर्ती की गई थी। इनकी अवधि अब खत्म हो गई है। इस कारण इन संविदा कर्मचारियों को बिजलीघरों से हटा कर इनके स्थान सेवानिवृत्त सैनिकों को रखा जाएगा। प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि इन सभी कर्मचारियों को कई अन्य जगहों पर लाइनमैन बनाकर काम लिया जाएगा, लेकिन अभी तक अधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है।
कर्मचारियों ने कही ये बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन संविदा कर्मचारी संघ कई बार बैठक कर चुके हैं। इसमें संविदा कर्मियों ने इसे अपने साथ अन्याय बता आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा कि वे इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। वह 10-12 साल से नौकरी कर रहे है। उनकी सेवा खत्म करने के बाद वह क्या करेंगे।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
