सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर निकल कर आई है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के बाद पश्विम बंगाल की ममता सरकार ने अपने कर्मचारियों बड़ी सौगात दी है। सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत में 4 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। जिससे प्रदेश के कर्मचारियों के चेहरे पर खुशियां आ गई है।

सरकार ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के बढ़ा हुआ सैलरी एक अप्रैल 2024 से लागू होगी। राज्य वित्त विभाग की ओर से जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। बता दें कि सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा हआ सैलरी मई की जगह अब अप्रैल से ही मिलेगा। वह डीए उन्हें जुलाई की सैलरी के साथ मिलेगा।
आपको बता दें कि पिछले साल 21 दिसंबर 2023 में क्रिसमस के मौके पर सीएम ममता बनर्जी ने कोलकाता के एक कार्यक्रम में शामिल हुई थी। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के लिए 4 फीसदी डीए बढ़ाने का ऐलान किया था। घोषणा के बाद नबन्ना ने नए साल के पहले सप्ताह में सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की अधिसूचना जारी की। अधिसूचना पश्चिम बंगाल सरकार के वित्त विभाग द्वारा जारी की गई थी।
राज्यपाल ने बाद डीए देने के फैसले पर लगा दी मुहर
अधिसूचना के अनुसार, सरकारी कर्मचारियों, सरकार द्वारा अनुमोदित शैक्षणिक संस्थानों के कर्मचारियों, सरकार के अधीन पंचायतों और पंचायत कर्मियों, नगर निगमों, नगर पालिकाओं, स्थानीय बोर्डों और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के पेंशन प्राप्तकर्ताओं और उनके परिवारों को यह सुविधा मिलेगी। अधिसूचना में यह भी बताया गया कि राज्यपाल ने सभी पहलुओं की जांच के बाद डीए देने के फैसले पर मुहर लगा दी है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
