लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। अब तक के रुझानों में भाजपा 240 सीटों के आसपास ही ठहरी हुई है। सरकार बनाने के लिए जरूरी 272 के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए उसे 14 सीटों वाली जेडीयू और 16 सीटों वाली टीडीपी की जरूरत होगी।
माना जा रहा है कि एनडीए की सरकार इन दलों के साथ मिलकर आसानी से बन जाएगी। फिर भी अब तक करीब 230 सीटें हासिल करने वाले INDIA अलायंस की उम्मीदें परवान चढ़ गई हैं। यही वजह है कि चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार को तोड़ने की कोशिशें होने लगी हैं।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडू से बात की है। इसके अलावा महाराष्ट्र के दिग्गज नेता शरद पवार ने नीतीश कुमार से बात की है। कहा जा रहा है कि दोनों नेताओं से INDIA अलायंस के साथ आने की अपील की गई है। हालांकि यह खबर नहीं है कि दोनों नेताओं ने क्या जवाब दिया। इस बीच शरद पवार मीडिया से बात भी करने वाले हैं। माना जा रहा है कि वह इस दौरान कुछ बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं। इसमें INDIA अलायंस को लेकर भी कुछ बात होने की उम्मीद है।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
