रायगढ़ । भीषण गर्मी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर सभी थानाक्षेत्र अंतर्गत थाना व चौकियों पर आने वाले शिकायतकर्ताओं, आमजन व राहगीरों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है । बढती गर्मी को लेकर पिछले दो दिनों से थाना प्रभारीगण प्रमुख मार्गों में राहगीरों और विशेष कर वाहन चालकों के लिए पीने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की जा रही है । वहीं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मिलकर पुलिस टीमें वाहन चालकों को लू से बचने की जानकारी देकर ओआरएस तथा इलेक्ट्रॉल पाउडर का वितरण कराया गया व साथ ही कुछ स्थानों पर जन सहयोग से वाहन चालकों के भोजन की व्यवस्था कराई गई । पुलिस की पहल से स्थानीय प्लांटों द्वारा आने वाले राहगीरों के लिए मार्गों में मिट्टी के घड़े रखवाए हैं तथा वाहन चालकों के लिए विश्राम गृह की व्यव्स्था कराया गया है ।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
