छत्तीसगढ़ में महिला की निर्मम हत्या, पहले पिलाई शराब फिर प्राइवेट पार्ट पर डाला डंडा, इस वजह से 4 लोगों ने उतारा मौत के घाट…
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला के सन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गट्टी महुवा में जादू-टोने के शक में एक महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान गोदकी बाई के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मृतका के छोटे भाई ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। प्रारंभिक जांच और पूछताछ में पुलिस को मृतका की सौतन फूलों बाई पर शक हुआ।
जानकारी के अनुसार मृतका गोदकी बाई अपनी सौतन फूलों बाई और उसके पति ठूपन राम के साथ एक ही घर में रहती थी। बताया जा रहा है कि 5 मार्च की दोपहर मृतका और उसकी सौतन फूलों बाई के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद फूलों बाई और उसका पति ठूपन राम खेत की ओर चले गए। खेत में गांव के ही सुनील राम और उसकी पत्नी सुरंती बाई एक झोपड़ी में बैठे थे। कुछ देर बाद मृतका गोदकी बाई भी कुएं में बर्तन धोने के लिए वहां पहुंची। इसी दौरान आरोपियों ने बहला-फुसलाकर उसे झोपड़ी में बुला लिया। झोपड़ी में चारों आरोपियों ने मृतका के साथ शराब पी। इसी दौरान सुनील राम ने आरोप लगाया कि उसके घर में बच्चा नहीं होना और उसके पिता को कैंसर होना मृतका के जादू-टोने की वजह से है।
इसी शक के चलते चारों आरोपियों ने मिलकर महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा भी डाल दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने मृतका के शव को उसके घर लाकर रख दिया। पुलिस पूछताछ में चारों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने ठूपन राम, फूलों बाई, सुनील राम और सुरंती बाई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है।
- सुबह नाश्ते में बनाएं आलू ब्रेड रोल, कुरकुरा और टेस्टी बनाने के लिए नोट कर लें रेसिपी… - March 10, 2026
- सावधान! बच्चों की फेवरेट डिश छीन रही सांसें? मोमोज-चाप खाकर सोए भाई-बहन, रात में हो गई मौत… - March 10, 2026
- छत्तीसगढ़:चंद घंटों में गुमशुदा बालक को पुलिस ने किया बरामद, सुरक्षित लौटा घर… - March 10, 2026
