छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और जशपुर जिलों से जादू-टोना के शक और आपसी विवाद को लेकर दो अलग-अलग हत्या की घटनाएं सामने आई हैं, जिनसे इलाके में सनसनी फैल गई है. दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

बता दें, दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र के सचिव पारा हीरानार गांव में जादू-टोना के शक में एक ग्रामीण की बेरहमी से हत्या कर दी गई. जानकारी के अनुसार, मृतक पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था. बीमारी के कारण वह अक्सर घर के बाहर सोया करता था. इसी दौरान देर रात आरोपी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसका गला रेतकर हत्या कर दी.
आरोपी मौके से फरार
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. इस वारदात की खबर मिलते ही गीदम थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है. पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.
जशपुर में जादू-टोना
वहीं जशपुर जिले में भी जादू-टोना और आपसी विवाद के चलते एक महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. यह घटना सन्ना थाना क्षेत्र के गट्टीमहुआ गांव की है. पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या उसके ही पति ने दूसरी पत्नी और अन्य साथियों के साथ मिलकर की है. खबर के मुताबिक, बताया जा रहा है कि जादू-टोना के शक और आपसी विवाद के चलते महिला को निशाना बनाया गया. घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है. फिलहाल, इन दोनों घटनाओं के सामने आने के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है.
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
