शादी के लिए रिश्ता विश्वास से तय होता है। लड़का और लड़की पक्ष वाले आपस में विश्वास करके एक-दूसरे का रिश्ता तय करते हैं। लेकिन कई बार परिवार वाले खेल कर जाते हैं, जिससे दोनों पक्षों को तगड़ा नुकसान होता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सामने आया है। यहां शादी के 5 साल बाद दुल्हन को लेकर ऐसी जानकारी सामने आई, जिसे जानकर हर किसी के होश उड़ गए। अब परिजनों ने न्याय के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।

मिली जानकारी के मुताबिक कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के रजईमऊ ठकुराइन गांव की एक महिला की बेटे की शादी 2018 में अपने इकलौते बेटे शान की शादी कानपुर देहात के अटियारायपुर गांव निवासी सहीद की बेटे रोशनी से कराई थी। शादी के बाद 5 साल तक रोशनी ने बीमारी का बहाना बनाकर पति से दूरी बनाए रखी लेकिन कुछ माह पहले शानू को जानकारी हुई कि उसकी पत्नी बनी महिला एक किन्नर है। उसने मां को यह बात बताई। मां ने जब दाई और नर्स से चेक कराया तो किन्नर होने की बात सही निकली।
महिला ने एसपी से लगाई मदद की गुहार
इसी बात को लेकर उसका बहू बने किन्नर से विवाद होने लगा। कुछ दिन पहले किन्नर बहू अपने मायके गई और वहीं से पति-सास पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवा दिया। पुलिस ने प्रताड़ित किया तो महिला ने आज एसपी के दरबार में हाजिर होकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने एसपी से सच सामने लाने के लिए बहू की मेडिकल जांच कराने की गुहार भी लगाई है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
