जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर: कलेक्टर ने प्रगतिरत कार्यों की ली सख्त समीक्षा…

IMG-20260310-WA0033.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

सारंगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्टोरेट सभा कक्ष में जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने समयसीमा, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण तथा मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण से प्राप्त आवेदनों की स्थिति—पूर्ण, अपूर्ण और लंबित—का बारीकी से परीक्षण किया।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जन शिकायत और जनप्रतिनिधियों से प्राप्त आवेदनों का निराकरण संवेदनशीलता और गुणवत्ता के साथ किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणाओं से जुड़े जिले के सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने पर भी जोर दिया।
बैठक में रात्रिकालीन जनचौपाल के आवेदनों का निराकरण, पीएम श्री स्कूल के निर्माणाधीन भवन, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के दानसरा प्रोजेक्ट, धरती आबा योजना के शेष कार्य, अपार आईडी, जाति प्रमाण पत्र, वन अधिकार पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, गौधाम योजना, पीएम स्वनिधि, पीएम आशा, धान उठाव और एफसीआई में चावल जमा जैसे विषयों की भी समीक्षा की गई।
कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने जल संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जल का संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि जिला, ब्लॉक और गांव स्तर के कार्यालयों, स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायतों, आंगनबाड़ी केंद्रों, सहकारी समितियों और पीडीएस दुकानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किया जाए।
इसके साथ ही उन्होंने जल संसाधन विभाग को नहरों में पानी की उपलब्धता बनाए रखने तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को गर्मी के मौसम में जिले में मनुष्य और मवेशियों के लिए पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत जल आवर्धन एवं समूह जल प्रदाय योजना को 10 अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ, सभी एसडीएम और सीएमओ को निर्देश दिया कि जहां नल कनेक्शन लगाए जाने हैं, वहां जल आवर्धन कार्य के साथ ही गड्ढे खुदवाने का कार्य भी एक साथ कराया जाए, ताकि बार-बार खुदाई की आवश्यकता न पड़े।
कलेक्टर ने बताया कि जिले में 8 मार्च से 22 मार्च तक जल संरक्षण पखवाड़ा भी मनाया जा रहा है, जिसके माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
बैठक में कलेक्टर ने कृषि अधिकारी को एग्रीस्टेक पंजीयन के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए शिविर और चौपाल आयोजित करने के निर्देश दिए। वहीं मछली पालन, रेशम पालन, उद्यानिकी, आयुर्वेद और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों से उनके विभागों की व्यवस्थाओं और आवश्यकताओं की जानकारी लेकर कार्यों का रोडमैप तैयार करने को कहा।
कलेक्टर ने आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्य को 30 जून तक पूर्ण करने तथा आंगनबाड़ी एवं स्कूली बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts