खिलाड़ियों का बढ़ा उत्साह: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने फुटबॉल खिलाड़ियों को वितरित की खेल सामग्री…खेलो इंडिया योजना के तहत 42 खिलाड़ियों को टी-शर्ट, जूते, मोजे व फुटबॉल प्रदान, मैदान की सुविधाओं का भी लिया जायजा…
सारंगढ़। जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों को खेल सामग्री वितरित की। इस दौरान जिले के अभ्यास लघु केंद्र के 22 बालिकाओं और 20 बालकों सहित कुल 42 खिलाड़ियों को फुटबॉल अभ्यास के लिए टी-शर्ट, नेकर, जूते, मोजे और फुटबॉल प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने सभी खिलाड़ियों से आत्मीयता के साथ परिचय लिया और उनसे अभ्यास के दौरान मिलने वाली सुविधाओं तथा उनकी जरूरतों के बारे में जानकारी प्राप्त की। खिलाड़ियों ने बताया कि खेलभांठा मैदान में लोहे की ग्रिल से बेरिकेटिंग और विद्युत व्यवस्था उपलब्ध होने से अब उन्हें पहले की तुलना में बेहतर माहौल मिला है और वे अधिक फोकस के साथ अभ्यास कर पा रहे हैं।
कलेक्टर ने खिलाड़ियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए खेल अधिकारी को खेलभांठा मैदान में सभी खिलाड़ियों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए, ताकि अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बच्चों को लगन, मेहनत और खेलभावना के साथ खेलने की सलाह दी तथा कहा कि हार और जीत को जीवन का सामान्य हिस्सा मानते हुए खेल का आनंद लेना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करते हुए जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में खिलाड़ियों के साथ खेल अधिकारी सह डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, सहायक क्रीड़ा अधिकारी कौशल ठेठवार, व्यायाम शिक्षक राजाराम उरांव, रमीज रजा सहित अन्य अधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मार्ग प्रशस्त करना
- नारी शक्ति का भव्य संगम: प्रांतीय अध्यक्ष उमा छपारिया का ऐतिहासिक कोरबा दौरा, नई शाखा के साथ प्रीति मोदी बनीं अध्यक्ष… - April 12, 2026
- “100 दिन का महाअभियान” : अब गांव-गांव पहुंचेगा इलाज, सारंगढ़ में TB मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम… - April 12, 2026
- तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर: बाइक सवार दंपत्ति की मौके पर मौत, युवती गंभीर हालत में… - April 12, 2026
