कर्मचारियों की बड़ी जिम्मेदारी: लैलून कुमार भारद्वाज बने छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश संयुक्त सचिव…

IMG-20260310-WA0040.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों के सबसे बड़े संयुक्त संगठन छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। प्रदेश संयोजक कामरेड कमल वर्मा ने संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें प्रदेश के लाखों अधिकारी-कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष और शिक्षकों-कर्मचारियों के हितों के लिए लंबे समय से संघर्षरत लैलून कुमार भारद्वाज को फेडरेशन का प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति को कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
बताया जाता है कि लैलून कुमार भारद्वाज पिछले लगभग 20 वर्षों से कर्मचारियों और शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। सवलियन सहित कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर हुए आंदोलनों में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में कई ऐतिहासिक और सफल आंदोलन हुए हैं, जिसके कारण कर्मचारी संगठनों में उनकी मजबूत पहचान बनी है।
प्रदेश संयोजक कमल वर्मा ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उम्मीद जताई है कि वे प्रदेश स्तर पर लाखों शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों के हितों के लिए पूरी ऊर्जा और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे तथा संगठन को और मजबूत बनाएंगे।
लैलून कुमार भारद्वाज की नियुक्ति से जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों में खुशी का माहौल है। छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ और छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन के लिए इसे सकारात्मक कदम बताया है।
नवनियुक्त प्रदेश संयुक्त सचिव लैलून कुमार भारद्वाज ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए प्रदेश संयोजक कमल वर्मा सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन के भरोसे पर खरा उतरते हुए प्रदेश के लाखों शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। इनमें कमल वर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ), चंद्रशेखर तिवारी (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ), पंकज पांडेय (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय कर्मचारी संघ), मनोज साहू (प्रदेश अध्यक्ष, शालेय शिक्षक प्रधान पाठक संघ), आलोक मिश्रा (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ) तथा संतोष कुमार वर्मा (संयोजक, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन नवा रायपुर) सहित अनेक पदाधिकारी शामिल हैं।
इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी जे.आर. डहरिया, फकीरा यादव (जिला संयोजक), कामता जांगड़े (प्रदेश उपाध्यक्ष), विमल कुमार अजगल्ले (जिलाध्यक्ष), सुभाषचंद्र पटेल, शांति थवाईत, विजय भास्कर, राकेश राजगीर, निर्मल भारती, अनिल कुर्रे, रामकुमार, अनिल बेहरा, सौरभ राम, बलधीर टोप्पो, विजय खूंटे, राजकुमार सिदार, लोकेश बघेल, नरेंद्र भारती, रामशरण भारद्वाज, गजेंद्र चौहान, मनीराम यादव, रविशंकर तिवारी, दीपक तिवारी, प्रमोद महेश, जगजीवन जांगड़े, सुंदर जाटवर, रसिया कुमार भोई सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों और अधिकारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त प्रदेश संयुक्त सचिव लैलून कुमार भारद्वाज ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की एकता और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा ही उनकी प्राथमिकता रहेगी तथा वे प्रदेशभर के कर्मचारी-अधिकारी और शिक्षकों की आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts