कड़ी निगरानी में बोर्ड परीक्षा: डीईओ डहरिया ने सुदूर केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण, नकल पर सख्त नजर…

IMG-20260310-WA0003.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (कक्षा 12वीं) के अंतर्गत 10 मार्च को अंग्रेजी विषय की परीक्षा पूरे राज्य के साथ सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में भी शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।
कलेक्टर के निर्देश पर जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के लिए जिला स्तर पर उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है, जो नियमित रूप से विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर रही है। वर्तमान में जिले में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं जारी हैं, जिन्हें सुचारू रूप से संचालित कराने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है।
इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.आर. डहरिया ने 10 मार्च को बरमकेला विकासखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने हायर सेकेंडरी स्कूल हिर्री, लेन्ध्रा तथा सुदूर क्षेत्र में स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला झाल और डोंगरीपाली के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा कर्मी तैनात पाए गए और परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह अनुशासित व शांतिपूर्ण ढंग से संचालित होती मिली। परीक्षा कक्षों में विद्यार्थियों को निर्धारित नियमों के अनुसार बैठाया गया था तथा केंद्राध्यक्षों द्वारा परीक्षा संचालन की सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा था।
जिला शिक्षा अधिकारी ने केंद्रों के प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अनियमितता या नकल की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अब तक जिले में किसी भी परीक्षा केंद्र से नकल या अन्य अनियमितता का कोई मामला सामने नहीं आया है। उड़नदस्ता टीम द्वारा सारंगढ़, बिलाईगढ़ और बरमकेला तीनों विकासखंडों के परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है, जिससे परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में बनी हुई है।
जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयासों से बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो रही हैं और विद्यार्थियों को निष्पक्ष परीक्षा का माहौल मिल रहा है।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts