सारंगढ़ बिलाईगढ़/कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने कृषि, सहकारिता, बीज निगम, मार्कफेड की संयुक्त बैठक ली। श्री साहू ने जिले के सहकारी समिति के प्रबंधक और जिले के कृषि विस्तार अधिकारी को कहा कि किसान खरीफ फसल के लिए आवश्यक खाद बीज हेतु केसीसी का उपयोग कर सकते हैं। केसीसी के लिए यदि वे पात्र हैं तो आवश्यक दस्तावेज संबंधित के पास आवेदन प्रस्तुत करें। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और समिति प्रबंधक को कहा कि किसी भी पात्र किसान को केसीसी का लाभ मिलना चाहिए। उसके लिए आवेदन प्रस्तुत करते ही सभी शीघ्र कार्य कर उनको केसीसी का लाभ दिलाएं। जिले के ऐसे सभी इच्छुक किसान केसीसी का आवेदन संबंधित को प्रस्तुत कर उसका लाभ ले सकते हैं। बैठक में सहकारी समिति के प्रबंधक और कृषि विस्तार अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर एसडीएम सारंगढ़, परियोजना निदेशक श्री हरिशंकर चौहान, कृषि उप संचालक श्री आशुतोष श्रीवास्तव, मार्कफेड अधिकारी श्री मनोज यादव, सहकारिता सहायक आयुक्त श्री व्यासनारायण साहू उपस्थित थे।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
