लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के डीए में इजाफा किया था। जिसके बाद अब एक और तोहफा देने जा रही है। बताया जा रहा है कि जुलाई में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बेहद खास होने वाला है। जी हां नई सरकार के गठन के बाद एक बार फिर से केंद्रीय कर्मचारियों के डीए और बेसिक सैलरी में इजाफा हो सकता है। हालांकि अभी इसको लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन सरकारी सूत्रों का कहना है कि फाइल तैयार है, सिर्फ औपचारिक घोषणा होना ही शेष है।

54% तक हो सकता है DA
आपको बता दें कि इससे पहले जनवरी में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया था। जिसके बबाद कर्मचारियों को 50 फीसदी डीए मिलने लगा। अब अगर जुलाई माह में डीए और बेसिक सैलरी में इजाफा होता है तो कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 54 फीसदी तक हो जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, डीए और डीआर बढ़ोतरी अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू के 12 महीने के औसत में प्रतिशत वृद्धि के आधार पर तय की जाती है। यह संसोधन 1 जनवरी व जुलाई माह में ही किया जाता है। वहीं महंगाई भत्ते और वेतन वृद्धि के अलावा, कर्मचारियों के लिए HRA (मकान किराया भत्ता) का प्रावधान है। यह कर्मचारी के वेतन का एक हिस्सा है जो नियोक्ता द्वारा किराए के आवास पर होने वाले खर्चों के लिए दिया जाता है।
इतनी बढ़ जाएगी सैलरी
बता दे कि अभी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी 50,000 रुपए हैं तो 4 फीसदी महंगाई भत्ते में इजाफा होने से 2000 रुपए तक बढ़ जाएगा। यानी एक साल में 24 हजार रुपए मिलेंगे। बताया जा रहा है कि जुलाई की सैलरी में ये बढ़ा हुआ डीए जुड़कर आने की संभावना है। हालांकि अभी तक इसके लिए आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
