जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़।अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में सारंगढ़ में अग्रसेन भवन मेंआयोजित कार्यक्रम में मास्टर बिजेंद्र गुड्डू और उनकी टीम ने महिला सुरक्षा हेतु आवश्यक ट्रिक्स औऱ टिप्स दिये।
आकृति सुल्तानिया,अन्नी सुल्तानिया,शगुन सुल्तानिया तथा साकेत सिंह ठाकुर ने सारंगढ़ की जनता को कराते ट्रिक्स के माध्यम से बताया की जिस तरह वर्तमान में महिलाओं पर आक्रमण हो रहा है महिलाओं पर दिन-ब-दिन अत्याचार बढ़ रहा है ऐसे ऐसे हालात में कोई महिला स्वयं की रक्षा किस प्रकार कर सकती है। कराटे सिर्फ आक्रमण कि नहीं अपितु सुरक्षात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। घरेलू और कामकाजी महिलाओं को भी अपने आत्मरक्षा का ज्ञान होना चाहिए। कोई भी महिला कराटे के माध्यम से अपने ऊपर होने वाले हमले से स्वयं ही रक्षा कर सकती है।
मास्टर विजेंद्र गुड्डू ने सारंगढ़ की जनता को आह्वान किया कि वे अपने शरीर एवं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, इसके लिए उन्होंने व्यायाम, कसरत एवं उचित डाइट का ध्यान रखने की बात कही। साथ ही उन्होंने महिलाओं और युवाओं को आश्वस्त किया की कराते से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी चाहे तो उनसे संपर्क कर सकते हैं।
- ‘एक पेड़ अडानी के नाम’ लगाकर रमेश खूंटे ने खोला मोर्चा..जल-जंगल-जमीन की बलि देकर वन महोत्सव का पाखंड कर रही सरकार- रमेश खूंटे - August 9, 2026
- सारंगढ़ में विकास की सौगात देंगे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, 10-11 अगस्त को जिले में रहेंगे… - August 9, 2026
- शराब तस्करों पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा, ढाबे से अवैध शराब जब्त… - August 9, 2026




