सारंगढ़: ग्राम दुर्गापाली मे विधायक ने किया रंगमंच का उद्घाटन…विधायक ने पंचायत विकास के लिए पांच लाख रू देने की घोषणा…
रायगढ़। सारंगढ़ नगर से चार किमी दूर ग्राम पंचायत दुर्गा पाली मे नवनिर्मित रंगमंच का उद्घाटन सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने किया। रंगमंच के उद्घाटन में नवनिर्मित रंगमंच के जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार ने भूरी भूरी प्रशंसा की। साथ ही ग्रामीणों की विशेष मांग पर श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक ने पंचायत को सीसीरोड निर्माण के लिए पांच लाख देने की घोषणा की। जिससे लोगों मे उत्साह देखा गया।
ज्ञात हो कि यह पंचायत अभी नया है, जिससे अभी इस पंचायत मे विकास की यह शुरुआत है। उक्त शुभारंभ कार्यक्रम के पूर्व महाराज संजय दुबे ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर मंत्र उच्चारण किया और रंगमंच का विधायक के करकमलों से शुभारंभ करवाया। विधायक उत्तरी जांगड़े ने लाल रिबन काटकर नवनिर्मित रंगमंच का उद्घाटन किया तत्पश्चात दुर्गापाली ग्राम के सरपंच और ग्रामीणों ने मंचासीन सभी अतिथियों का पुष्प हार पहना कर अभिनंदन किया। मंच को उद्घबोधित करते हुए “गोल्डी नायक” जिला कांग्रेस महामंत्री ने सारंगढ़ जिला निर्माण पर कांग्रेस सरकार और विधायक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में सारंगढ़ जिला निर्माण के बदले हम सबको समर्पित भाव से कांग्रेस पार्टी को मतदान करना चाहिए आपके नए पंचायत में विकास की राह प्रशस्त हो रही है और विधायक उत्तरी जांगड़े ने गांव के विकास में यह पहली कील ठोक दी है। जनपद उपाध्यक्ष “गणपत जांगड़े” ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए ग्राम वासियों व जनप्रतिनिधियों को विश्वास दिलाया कि ग्राम के विकास में हमेशा हम आपके साथ रहेंगे। कांग्रेस सरकार ने जिला बनाया है भारतीय जनता पार्टी ने 15 साल झूठ बोला आप ग्राम वासियों को ठगा है। हम हमेशा आपके साथ रहेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष “पुरुषोत्तम साहू” ने ग्रामीणों का अभिवादन करते हुए कहा कि सरकार ने किसानों के लिए उन्नति के द्वार खोले हैं, ग्राम पंचायतों में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। संजय दुबे ने सभी अतिथियों का अभिवादन किया, श्रीमती अनीका भारद्वाज सभापति ने अतिथियों के साथ ग्रामीणों का अभिवादन कर कहा ग्राम का विकास जनहित का कार्य है, इसमें हम सब आपके साथ हैं। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष “अरुण मालाकार” ने ग्रामीणों को नमस्कार करते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने आज महिला समूह के करोड़ों रुपए के लोन को माफ किया है महिलाओं के साथ युवाओं के लिए भी युवा क्लब बनाए जा रहे हैं जिन्हें हर महीने आर्थिक सहायता दी जाएगी और आम जनता तक पहुंच कर उन्हें लाभान्वित करने का अथक प्रयास कांग्रेस सरकार कर रही है। 15 साल और कांग्रेस के ढाई साल के कार्यकाल में अंतर और विकास साफ नजर आता है। सारंगढ़ विधायक श्रीमती “उत्तरी गणपत जांगड़े” ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो कहा जो वादा किया उसे पूरा किया है दुर्गापाली का यह रंगमंच बहुत ही अच्छा बना है बाकी जगह के रंगमंच से बड़ा भी बना है। कांग्रेस सरकार बुजुर्गों महिलाओं और युवाओं के लिए नए-नए योजनाएं लागू कर रही हैं आप लोग भी इनसे जुड़े और लाभान्वित हो। सारंगढ़ को जिला बनाने के लिए आप सभी ने आवाज बुलंद की थी आप की मांग पूरी हुई है और अब नए-नए विकास के रास्ते खुलेंगे। आप जब भी किसी कार्य के लिए मुझे बुलाएंगे मैं हमेशा आप सभी के साथ खड़ी रहूंगी। आप लोगों का सहयोग करूंगी। आप लोगों की सीसी रोड की मांग है उसे पूर्ण करने की घोषणा करती हूं और भी कोई समस्या रहेगा तो आप अवश्य बताइए। सरपंच श्रीमती “शशि पटेल” व प्रतिनिधि शशि पटेल ने अतिथियों का अभिवादन करते हुए ग्राम के विकास में नहर के पीचिंग की मांग रखी और ग्राम पंचायतों के विकास में सरकार और विधायक की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए रंगमंच निर्माण और सीसी रोड की घोषणा पर विधायक और जिला अध्यक्ष अतिथियों का आभार जताया। मंच का सफल संचालन युवा कांग्रेस के तेजतर्रार नेता “लल्लू निषाद” ने किया।
आज के इस कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े विधायक सारंगढ़, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरूण मालाकार, पुरुषोत्तम साहू गौ सेवा आयोग सदस्य,श्रीमती अनीका विनोद भारद्वाज सभापति जिला पंचायत संजय दुबे जिला उपाध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े, गोल्डी नायक जिला महामंत्री, विनोद भारद्वाज अनुसूचित जाति ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती तिहारिन रामेश्वर पटेल जनपद सदस्य श्रीमती शशि पटेल सरपंच, हसीना खातून, शशिकांत तिवारी, शशि पटेल प्रभारी सरपंच, रामेश्वर पटेल (नोनो) मंच पर आसीन रहे। उक्त कार्यक्रम की ग्रामीणों ने सराहना की।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
