रायगढ़

सारंगढ नगर भाजपा मंडल ने भारतमाता चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मोहम्मद अकबर का किया पुतला दहन…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वन मंत्री मोहम्मद अकबर के प्रति जताया विरोध….

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अव्वाहन पर भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस सरकार के विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम को मूलरूप दे रही है।इसी तारतम्य में आज सारंगढ नगर मण्डल व युवा मोर्चा द्वारा कवर्धा में हिन्दू विरोधी लोगों द्वारा भगवा ध्वज को लेकर दंगाइयों द्वारा मार पिट किया गया है।इन दंगाइयों को कांग्रेसी नेता मोहम्मद अकबर मंत्री का संरक्षण प्राप्त है।दंगाइयों के खिलाफ FIR तक नहीं होने दिया जा रहा है।इसके विरोध में आज शाम 5बजे भारतमाता चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मोहम्मद अकबर का भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर पुतला दहन कार्यक्रम किया जो कि भारी पुलिसकर्मियों के उपस्थिति में झूमा झटकी के बीच सम्पन्न हो पाया ,साथ ही भाजपा नेताओं ने भूपेश बघेल हाय हाय, मोहम्मद अकबर हाय हाय के कांग्रेस विरोध में नारे भी लगाये गए।इस कार्यक्रम में जिसमे भाजपा नेता नगर मण्डल अध्यक्ष रिंकू तिवारी ने अपने उत्तबोधन में भूपेश बघेल को घेरते हुए कहा कि कवर्धा में धारा 144 लाहु होने के बाउजूद हमारे मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश में धरना दे रहे हैं,उन्हें प्रदेश की चिन्ता नही है ।मोह. अकबर द्वारा दंगाईयों को पनाह देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा यदि मुख्यमंत्री जल्द ही संघ्यान में अगर नहीं लेंगे तो हम भाजपा के समस्त कार्यकर्ता सड़क से प्रदेश तक की लड़ाई लड़ेंगे। इस कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष रिंकू तिवारी ,पूर्व विधायक केराबाई मनहर,वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ केशरवानी,महामंत्री युवा मोर्चा सूरज गुप्ता,मीडिया प्रभारी रवि तिवारी,युवा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष राजा गुप्ता, पूर्व गौ सेवा आयोग नेता सचिन ठाकुर,पार्षद सत्येंद्र बरगाह,गणेश महाजन,राजेश जायसवाल, मनोज जायसवाल, वीरेंद्र निराला,युवा चेहरा किशन गुप्ता ,केशरवानी,आशीष केशरवानी,आकाश ठाकुर,दिलीप साहू,दिलीप यादव,अक्षत स्वर्णकार, आकाश यादव,सतीश यादव,जय बानी,राहुल केशरवानी, प्रकाश यादव आदि भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *