धरमजयगढ़। जिले में धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र अंतर्गत वर्तमान समय में हाथियों की संख्या बढक़र 89 हो गई है। अधिकारी के अनुसार 18 हाथियों के दूसरे बड़े समूह की मौजूदगी तब सामने आई जब स्थानीय हाथी मित्र दल एवं विभागीय अमले के द्वारा इस ग्रुप की नजदीक से मॉनिटरिंग की गई। पहले विभागीय आंकड़ों में गेरसा इलाक़े में कऱीब 7 हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई थी। अधिकारी ने बताया कि घरघोड़ा क्षेत्र से हाथियों का एक ग्रुप पोटिया जंगल की ओर आया है।
ज्ञात हो कि पूर्व से धरमजयगढ़ रेंज अंतर्गत मौजूद हाथियों के एक दूसरे बड़े समूह के सदस्यों की संख्या की नई जानकारी मिली है। फिलहाल, 18 हाथियों के इस दल का मूवमेंट धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के पोटिया इलाके की ओर होना बताया गया है। वहीं, दूसरी ओर धरमजयगढ़ रेंज अंतर्गत सेमीपाली खुर्द इलाके के जंगल में 33 हाथियों के सबसे बड़े दल ने डेरा डाल रखा है।हाथी प्रभावित क्षेत्रों में फसल नुकसान के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वहीं, सुरक्षा को लेकर वन विभाग द्वारा तमाम उपाय अपनाए जा रहे हैं।
घरघोड़ा क्षेत्र से आया हाथियों का दल- रेंजर
इस संबंध में धरमजयगढ़ रेंजर डी पी सोनवानी ने बताया कि घरघोडा इलाक़े से पोटिया हाथियों का दल आया है। जिसके कारण उस क्षेत्र में 18 हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई है। उन्होने बताया कि हाथियों के इस दल की निगरानी रखी जा रही है।
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 60 पुलिसकर्मियों के तबादले से थानों में बदली जिम्मेदारियां…. - October 30, 2026
- सारंगढ़ को रेल की सौगात कब? 310 किमी की परियोजना पर अब तक फैसला नहीं… - October 30, 2026
- चक्रवात ‘अनर्ब’ का कहर: खेतों में बिछी धान की फसल, जनजीवन अस्त-व्यस्त… - October 30, 2026
