WhatsApp यूजर्स को मेटा जल्द ही बड़ा झटका देने की तैयारी कर रही है। दरअलस जून से WhatsApp पर मैसेज भेजने के लिए भुगतान करना होगा। जी हां कंपनी एक जून से कई यूजर्स को लेकर कई बड़े फैसले लेने जा रही है।
बताया जा रहा है कि कंपनी ने भारत में बिजनेस मैसेज भेजने की कीमत में इजाफा करने का फैसला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक इंटरनेशनल मैसेज की कीमत पहले से 20 गुना ज्यादा बढ़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार वॉट्सऐप की नई इंटरनेशनल मैसेज कैटेगरी के तहत प्रति मैसेज में 2.3 रुपए देने होंगे। यह नियम 1 जून से लागू हो जाएगा। इसका असर भारत और इंडोनेशिया दोनों देशों के कारोबार पर देखने को मिलेगा। WhatsApp के नए फैसले से इंटरनेशनल कंपनियों जैसे अमेजन, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट का कम्यूनिकेशन बजट बढ़ जाएगा। दरअसल नॉर्मल इंटरनेशनशल वेरिफिकेशन ओटीपी के मुकाबले वॉट्सऐप से वेरिफिकेशन करना सस्ता होता था।
इससे पहले तक लोकल SMS भेजने के लिए टेलिकॉम कंपनियां 0.12 पैसे प्रति SMS चार्ज करती थीं, जबकि इंटरनेशनल प्राइस 4.13 रुपये प्रति SMS था, जबकि वॉट्सऐप की ओर से इंटरनेशनल SMS के लिए 0.11 पैसे प्रति एसएमएस चार्ज किया जाता था, जिसे बढ़कर 2.3 रुपये प्रति SMS कर दिया गया है।
बता दें कि भारत में एंटरप्राइजेज मैसेज में रैपिड ग्रोथ दर्ज की जा रही है, जिसका मार्केट शेयर करीब 7600 करोड़ रुपए हो गया है। इसमें SMS,पुश मैसेज, ओटीपी वेरिफिकेशन, ऐप्लिकेशन लॉगिन, वित्तीय लेनदेन, सर्विस डिलीवरी जैसे मैसेज शामिल हैं।
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
