रायगढ़/थाना कोतवाली में दिनांक 18/05/2021 को चक्रधरनगर क्षेत्र में किराये मकान में रहने वाली युवती द्वारा आरोपी *नंद कुमार मनहर पिता लाभो राम मनहर उम्र 32 वर्ष साकिन ग्राम रानीसागर थाना सारंगढ़* के विरूद्ध लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि नंद कुमार मनहर इसे शादी का विश्वास दिलाकर शारीरिक संबंध स्थापित किया और अब दूसरी लड़की से शादी कर लिया है ।

युवती बताई कि सारंगढ में रहकर पढाई लिखाई की है, पिछले 09 वर्ष से नंद कुमार मनहर से प्रेम संबंध है । रायगढ़ में काम करने के दौरान नंद कुमार मिलने आता था जो शादी करने का विश्वास दिलाया और मई 2018 में रायगढ़ के एक होटल में शारिरीक संबंध बनाया था इसके बाद से कई बार संबंध बनाया है । इसी बीच नंद कुमार मनहर की नौकरी लग गई, उसकी पोस्टिंग दिल्ली में थी । तब भी वह मिलने रायगढ़ आता था । शादी की बात करने पर कुछ दिनों में कर लेंगे कहकर नंद कुमार टालता रहा । युवती रायगढ में रहकर काम कर रही थी इसी बीच उसे पता चला कि माह फरवरी 2021 में नंद कुमार किसी अन्य लडकी से सारंगढ़ में शादी कर लिया है । युवती के रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 657/21 धारा 376 ताहि कायम कर विवेचना में लिया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर आज अपनी टीम के साथ आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी के लिये सारंगढ रवाना हुए । आरोपी के मिलने के सम्भावित स्थानों पर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिसे आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
- ‘वोट चोरी’ के सवालों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन… - September 28, 2026
- आंगन मिलन में सम्मानित हुईं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा दीदियां… - September 28, 2026
- महानदी के उफान से डूमरपाली-तिलहाडीहा जलमग्न, 400 एकड़ फसल तबाह… - September 28, 2026
