रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम आईपीएल 2024 में नए नाम के साथ उतर सकती है. आरसीबी ने खुद ही इसका संकेत दिया है. माना जा रहा है कि आरसीबी अपने नाम से बैंगलोर शब्द हटा सकती है.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर उन 3 टीमों में से एक है, जो आईपीएल की शुरुआत से इसमें शामिल है, लेकिन कभी खिताब नहीं जीता है.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपना नाम बदलने के संकेत दिए हैं. आरसीबी ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें तीन घोड़े सजे हुए खड़े हैं. पहले घोड़े पर रॉयल, दूसरे पर चैलेंजर्स और तीसरे पर बैंगलोर लिखा झंडा है. वीडियो में ऋषभ शेट्टी दमदार एंट्री के साथ आते हैं और बैंगलोर वाले घोड़े को वहां से हटा देते हैं.
इस वीडियो के साथ एक सवाल पूछा गया है कि क्या आप समझ पाए कि ऋषभ शेट्टी क्या कहना चाहते हैं. इसके साथ ही फैंस से टिकट खरीदने की अपील की गई है.
बता दें कि आईपीएल में अब तक दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स नाम बदल चुकी हैं. दिल्ली कैपिटल्स पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से उतरती थी. पंजाब किंग्स का नाम पहले किंग्स इलेवन पंजाब था. हालांकि, नाम बदलने के बावजूद ये दोनों ही टीमें कभी भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत सकीं.
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
