इटावा के सैफई मेडिकल कॉलेज में हुई छात्रा की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इसके साथ ही छात्र के परिजनों ने भी हत्यारे को लेकर कई बड़ी बात सामने रखी है।
पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जो औरैया जिले का रहने वाला है।
पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी 2 साल से छात्रा का पीछा कर रहा था जो उससे एक तरफा प्यार करता था। इसमें असफल होने के बाद उसने छात्रा की हत्या करने का खौफनाक कदम उठाया। सैफई मेडिकल कॉलेज में एएनएम फर्स्ट ईयर की छात्रा औरैया के कुदरकोट की रहने वाली थी। हत्यारोपी महेंद्र भी औरैया का है ।महेंद्र पहले से शादीशुदा है, बावजूद इसके वह छात्रा पर लगातार दबाव बना रहा था। पिछले दो साल से वह बेटी को परेशान करता था। बेटी का जब एएनएम में दाखिला हो गया, उसके बाद वह हॉस्टल जाकर भी उसे परेशान करता था।
छात्रा के पिता ने बताया कि हत्यारा महेंद्र टैक्सी चलाने का काम करता है। वह घर पर भी उसे कई बार परेशान कर चुका है। लोकलाज के कारण हमने शिकायत नहीं की। मृतका के पिता ने बताया कि मेडिकल कॉलेज द्वारा जानकारी दी गई थी की बेटी हॉस्टल में नही है। जिसपर हम लोग सैफई पहुंचे। उसके रूम मेट से जानकारी की तो पता चला कि वह महेंद्र नाम के आदमी के साथ गई है। इसी दौरान बेटी के शव मिलने की खबर मिली।
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
