सारंगढ़ बिलाईगढ़, /कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू और एसपी श्री पुष्कर शर्मा ने लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर मंडी परिसर सारंगढ़ का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री साहू और एसपी श्री शर्मा ने तीन बड़े हाल, सामग्री वितरण, अन्य निर्वाचन सामग्री के रिकार्ड रूम हेतु हाल, मतगणना के दिन सुरक्षा के तीन स्तर पर बेरिकेटिंग, अधिकारी कर्मचारी, पॉलिटिकल पार्टी के कार्यकर्ताओं, पत्रकारों के आने जाने, जनरेटर, विद्युत, पेयजल आदि के संबंध में अधिकारियो के साथ मंडी परिसर के सभी स्थल का भौतिक निरीक्षण किए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर मोनिका वर्मा ने जिले के मतदान केंद्रों, विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए व्यवस्था के संबंध में कलेक्टर और एसपी को जानकारी दीं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम बिलाईगढ़ डॉ स्निग्धा तिवारी, डीएसपी मनीष कुंवर, तहसीलदार आयुष तिवारी, रूपाली मेश्राम, कोमल साहू, एसडीओ पीडब्ल्यूडी विग्नेश कुमार, नगरपालिका सारंगढ़ के इंजीनियर उत्तम कंवर, निर्वाचन पर्यवेक्षक हरिकिशन डनसेना आदि उपस्थित थे।

- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
