छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित एनएसपीसीएल में अमोनिया गैस रिसाव से चार कर्मी प्रभावित हो गए हैं. शुक्रवार को प्रात: 10 बजे अचानक अमोनिया गैस रिसाव होने लगा. इसी दौरान वहां काम करने वाले कर्मचारी सांस की तकलीफ से घबराहट महसूस करने लगे.
इसके बाद गैस रिसाव की चपेट में चार कर्मचारी आ गए, जिनकी स्थिति काफी नाजुक हो गई. इनमें से तीन कर्मियों का आईसीयू में भर्ती कराया गया है. पीडि़त कर्मियों में एस कुमार को ए-1 वार्ड में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य 3 कर्मी मनिंदर सिंह, दीपक चौधरी एवं डी शंकर राव की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है. इन तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है.

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
