बिलाईगढ़: अपने पदस्थापना दिवस से ही बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं सट्टा – जुआ पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करने वाले दबँग थानेदार शिव कुमार धारी को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आज दिनांक 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर जिला सारंगढ़ में आयोजित समारोह मे मुख्य अतिथि माननीय सांसद सुनील सोनी के द्वारा जिला कलेक्टर श्री चौहान, पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह की उपस्थिति में पुलिस विभाग की ओर से जिला सारंगढ़ मे अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग के लिए थाना प्रभारी बिलाईगढ़ शिवकुमार धारी को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया!

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
