अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर साल 2023 के अवॉर्ड्स का ऐलान होना शुरू हो गया है. सबसे पहले आईसीसी पुरुष टी20 टीम ऑफ द ईयर का ऐलान किया गया. सोमवार (22 जनवरी) को घोषित की गई आईसीसी की इस टीम में भारत का दबदाब देखने को मिला है.
भारत के चार खिलाड़ियों को टी20 टीम में जगह मिली है.
पुरुष टी20 टीम का कप्तान आईसीसी ने सूर्यकुमार यादव को बनाया है. टीम में सूर्या के अलावा यशस्वी जायसवाल, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह भी हैं. टीम में भारत के 4, जिम्बाब्वे के 2, जबकि न्यूजीलैंड-इंग्लैंड-वेस्टइंडीज-आयरलैंड-युगांडा के एक-एक खिलाड़ी शामिस हैं. यानी आईसीसी की इस टीम में भारत का दबदबा साफतौर पर दिख रहा है.
आईसीसी मेन्स टी20 टीम ऑफ द ईयर 2023:
1. यशस्वी जयसवाल (भारत)
2. फिल साल्ट (इंग्लैंड)
3. निकोलसन पूरन (विकेटकीपर) (वेस्टइंडीज)
4. सूर्यकुमार यादव (कप्तान) (भारत)
5. मार्क चैपमैन (न्यूजीलैंड)
6. सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)
7. अल्पेश रमजानी (युगांडा)
8. मार्क अडायर (आयरलैंड)
9. रवि बिश्नोई (भारत)
10. रिचर्ड नगारवा (जिम्बाब्वे)
11. अर्शदीप सिंह (भारत)
सूर्यकुमार यादव ने साल 2023 में खासकर टी20 इंटरनेशनल में शानदार प्रदर्शन किया. पिछले साल टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने ही बनाए. सूर्या ने 18 मैचों में 48.86 की औसत 733 रन बनाए, जिसमें दो शतक और पांच अर्धशतक शामिल थे. ओपनर यशस्वी जायसवाल 15 मैचों में 430 रनों के साथ इस भारतीय लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहे.
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 2023 में भी बेहतर प्रदर्शन जारी रखा और 21 टी20 मैच खेलकर कुल 26 विकेट लिए. स्पिनर रवि बिश्नोई ने भी पिछले साल टी20 क्रिकेट में बेहतर गेंदबाजी करते हुए 11 मैचों में 18 विकेट लिए थे. बिश्नोई एक समय टी20 रैंकिंग में भी नंबर-1 पर पहुंच गए थे.
आईसीसी ने महिला टी20 टीम ऑफ द ईयर का भी ऐलान किया है. महिलाओं की टीम में भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को भी जगह मिली है. महिला टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू को बनाया गया है.
ICC वूमेन्स टी20 टीम ऑफ द ईयर 2023
1. चमारी अटापट्टू (कप्तान) (श्रीलंका)
2. बेथ मूनी (विकेटकीपर) (ऑस्ट्रेलिया)
3. लौरा वोलवार्ड (साउथ अफ्रीका)
4. हेली मैथ्यूज (वेस्टइंडीज)
5. नेट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड)
6. एमेलिया केर (न्यूजीलैंड)
7. एलिसा पेरी (ऑस्ट्रेलिया)
8. एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया)
9. दीप्ति शर्मा (भारत)
10. सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)
11. मेगन शूट (ऑस्ट्रेलिया)
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
