सारंगढ़ बिलाईगढ़, समाजसेवी सतीश यादव और उनके साथियों के आह्वान पर कलेक्टर श्री के एल चौहान ने सपत्नीक संध्या में सारंगढ़ के आजाद चौक और खड़गेश्वर नाथ मंदिर परिसर में आर्टिस्ट पिंटू प्रजापति द्वारा बनाए गए रंगोली का अवलोकन किया। बहुत सुंदर रंगोली बनाने के लिए श्री चौहान ने आर्टिस्ट पिंटू का तारीफ किए और पिंटू से मिलकर बधाई दिए। कलेक्टर श्री चौहान ने खड़गेश्वर नाथ मंदिर परिसर के श्री रामचंद्र और हनुमान जी के मंदिर में पूजा अर्चना किया। इसके साथ साथ रानीसागर के श्री राम मंदिर में कलेक्टर ने पूजा किया और रंगोली का अवलोकन किया। इस अवसर पर छोटे छोटे बच्चे भगवान श्रीराम सीता जी, लक्ष्मण जी, हनुमान जी और माता शबरी के वेशभूषा में थे। कलेक्टर श्री चौहान ने बच्चो की तारीफ किया। इस अवसर पर सतीश यादव ,ईशान यादव, जीतेश जायसवाल, किशन गुप्ता, जूली ठाकुर, राजेश जायसवाल, अमित सारथी, जुगल केशरवानी, आशुतोष गोस्वामी, आर्टिस्ट पिंटू प्रजापति उपस्थित थे।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
