सारंगढ़ बिलाईगढ़, 16 जनवरी 2024/जंगल, गांव और छात्रावास से निकलकर बरमकेला ब्लॉक के बिरनीपाली और डोंगरीपाली छात्रावास के 37 बालकों ने कलेक्टोरेट में कलेक्टर श्री के एल चौहान से मुलाकात किया। कलेक्टर श्री चौहान ने सभी बच्चों को पूछा कि यहां आकर कैसा लग रहा है और भविष्य में पढ़कर क्या बनना चाहते हो। बच्चो ने कलेक्ट्रोरेट आकर खुशी व्यक्त किए और उनकी इच्छा को बताया। श्री चौहान ने सभी बच्चों को चॉकलेट देकर विदा किया। बच्चो ने कलेक्टोरेट के शाखाओं का अवलोकन किया और उनके कार्यों को समझा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान, सहायक आयुक्त आशीष बनर्जी उपस्थित थे।

बच्चो की टीम ने एसपी ऑफिस का अवलोकन किया। सारंगढ़ के छात्रावास में बच्चो ने सामूहिक रूप से खाना खाया और टाकीज में हनुमान फिल्म देखा। कलेक्टर श्री के एल चौहान ने छात्रावास निरीक्षण के दौरान बच्चों को कलेक्टोरेट, एसपी ऑफिस सहित जिला मुख्यालय का अवलोकन कराने के निर्देश सहायक आयुक्त को दिए थे। जिसके पालन में बच्चो को जिला मुख्यालय का भ्रमण कराया गया। सभी बच्चे जिला मुख्यालय और हनुमान फिल्म देखकर बहुत रोमांचित हुए।
- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
