सारंगढ़ बिलाईगढ़, जिले में सरिया के पास ग्राम पोरथ में मकर संक्रांति के अवसर पर पारंपरिक मेला आयोजित किया गया है। बीएमओ बरमकेला डॉ अवधेश पाणीग्राही से प्राप्त जानकारी अनुसार इस मेला में शामिल होने के लिए पिकअप गाड़ी में महाराजपुर के लोग जा रहे थे। रानीडीह के पास पिकअप पलट गया। 13 लोग चोटिल हुए, जिसमें से 3 का सरिया में और 6 का बरमकेला के शासकीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक को मेट्रो हॉस्पिटल रायगढ़ में भर्ती किया गया और 3 को रायगढ़ रिफर किया गया। सभी खतरे से बाहर है।

14 वर्षीय ओम को डॉक्टरों ने रायपुर रिफर किया
महराजपुर का ही नन्हा छात्र ओम भी मेला देखने उसी मतवाले ड्राइवर के पिकअप में बैठा था, जब सुने सड़क में ड्राइवर ने तेज रफ्तार पिकअप को पलटाया तो बाकी को तो मामूली छोट लगी लेकिन ओम दास के सिर में गंभीर चोट आई, जिसे पहले रायगढ़ मेट्रो हॉस्पिटल में इलाज हेतु लाया गया था, परन्तु उसे डॉक्टरों ने रायपुर ले जाने की सलाह दी है, जिस पर ओम के परिजन आर्थिक रूप से कमजोर होने ओर बेहद चिंतित नज़र आ रहे हैँ। ग्रामीणों में वाहन चालक एवं मतवाले ड्राइवर को वाहन सौपने वाले गाडी मालिक के विरुद्ध बेहद आक्रोश व्याप्त है एवं दोषियों के खिलाफ थाने में शिकायत करने की बात कह रहे हैँ।
ड्राइवर की लापरवाही पड़ी भारी
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन चालक नींद एवं नशे मे था, साथ ही उसने क्षमता से अधिक सवारी चढ़ा रखी थी, जिस कारण ये हादसा घटित हुआ,पीड़ितों के परिजनों मे ड्राइवर के प्रति आक्रोश व्याप्त है..
- स्वास्थ्य सेवाओं में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की बड़ी छलांग, दो माह में एनक्यूएएस स्कोर में 39.4% का सुधार… - June 21, 2026
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: “योग से युवा बनेगा भारत” — डॉ. वर्णिका शर्मा का प्रेरक संदेश… - June 21, 2026
- ड्रोन बनी आजीविका की उड़ान: सारंगढ़ की ‘लखपति दीदी’ सुनीता पटेल महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा… - June 21, 2026


