जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़, नगर निगम सहित पीडब्ल्यूडी, प्रधानमंत्री सड़क और जिंदल सभी विभागों द्वारा निर्मित नगर निगम क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत जल्द से जल्द करें, ताकि शहरवासियों और दूसरे शहरों से आने जाने वालों को आवागमन में परेशानी ना हो। उक्त बातें कलेक्टर श्री भीम सिंह ने नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, प्रधानमंत्री सड़क एवं जिंदल अधिकारियों की बैठक में कही।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र की कुछ सड़कें जर्जर हो गयी हैं। जिन्हें तत्काल मरम्मत की आवश्यकता है। इसे देखते हुए शहर के सभी सड़कें चाहे वह नगर निगम की हो या पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाय, एनएच या फिर उद्योग सभी विभाग अपनी-अपनी सड़कों का जल्द से जल्द मरम्मत कराएं। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने रायगढ़ शहरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जर्जर सड़कों की निर्माण एजेंसी के आधार पर वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी निर्माण एजेंसी के साथ ही उन सभी उद्योग प्रतिनिधियों को जिन्हें सड़कों की मरम्मत का जिम्मा सौंपा गया है, सभी को जर्जर सड़कों के मरम्मत की व्यवस्था तत्काल करने के निर्देश दिए। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो। इस दौरान आयुक्त नगर निगम एस.जयवर्धन, ईई पीडब्लयू डी श्री खाम्बरा, ईई नेशनल हाईवे धु्रव, ईई पीएमजीएसवाय श्री मिंज, जीएम डीआईसी श्री उईके, ईई नगर निगम श्री उपाध्याय सहित अन्य विभागों व संबंधित उद्योागें के अधिकारी उपस्थित रहे।
- छत्तीसगढ़:रेप से दोबारा प्रेग्नेंट हुई युवती गुस्साए लोगों ने युवक’ को जूतों की माला पहनाई और पीटते हुए लेकर आए थाने’.. - August 10, 2026
- छत्तीसगढ़:महिला से गैंगरेप, डीडी नगर पुलिस जांच में जुटी… - August 10, 2026
- सावन में 23 साल बाद बन रहा दुर्लभ महासंयोग, नागपंचमी और सोमवार एक साथ…. - August 10, 2026




