छत्तीसगढ़: राजिम कुंभ की फिर से लौटेगी भव्यता, देशभर से आएंगे साधु संत: विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कहा कि राजिम कुंभ की भव्यता फिर से लौटेगी। देश भर से साधु संत इसमें शामिल होने आएंगे। सीएम ने पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ भगवान राजीव लोचन और राजिम भक्तिन माता की पूजा-अर्चना की।
धर्म नगरी राजिम के त्रिवेणी संगम में आयोजित राजिम भक्तिन माता जयंती महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी समाज में एक देवी-देवता आराध्य होते हैं, लेकिन साहू समाज का यह सौभाग्य है कि हमारी दो आराध्य देवी हैं।
राजिम भक्तिन माता और माता कर्मा के आशीर्वाद से आगे बढ़ रहा हमारा समाज
उन्होंने कहा कि राजिम भक्तिन माता और माता कर्मा के आशीर्वाद से हमारा समाज आगे बढ़ रहा है। साहू समाज ने सेवा कार्य में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। साहू समाज प्रगतिशील है, सबको दिशा दिखाता है, सबको साथ लेकर चलता है।
राजिम भक्तिन माता ने साहू समाज को मेहनत और त्याग से किया संगठित
उन्होंने प्रदेशवासियों को राजिम भक्तिन माता जयंती की बधाई दी और कहा कि राजिम भक्तिन माता ने साहू समाज को अपनी मेहनत और त्याग से संगठित किया।
–
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
