प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद अब किसानों को किसान न्याय योजना की चौथी किस्त का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन इसी बीच बीजेपी विधायक केदार कश्यप का बड़ा बयान सामने आया है। बीजेपी विधायक केदार कश्यप ने कहा कि किसान न्याय योजना की चौथी किस्त जारी नहीं होगी। उन्होंने किस्त नहीं देने पर कांग्रेस को दोषी बताया है। जिसके बाद प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है।

पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से न्याय की चौथी किश्त की मांग की है। उन्होंने किसानों को धान खरीदी की राशि एकमुश्त 31 सौ रुपए के भुगतान की भी मांग की। वहीं अमरजीत की मांग पर पूर्व मंत्री और विधायक केदार कश्यप पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी पर राशि किश्तों में देकर कांग्रेस ने किसानों के साथ धोखा किया। अगर किसानों काे न्याय की चौथी किश्त नहीं मिली, तो इसकी जिम्मेदार कांग्रेस है। उन्होंने 25 दिसंबर को किसानों को दो साल का बोनस देने की बात भी कही।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी लगातार जारी है। इस बीच किसान खुद से किए वादों के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें दो साल का बकाया बोनस मिलने का भरोसा तो है, लेकिन बीते साल धान बेचने के बदले मिलने वाली न्याय योजना की चौथी किश्त खटाई में पड़ती जरूर नजर आ रही है।
- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




