रायपुर:
छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा के तत्वावधान में राजधानी रायपुर में एक दिवसीय भव्य प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इस महासम्मेलन में प्रदेश भर से समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रबुद्धजन और युवा कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल होंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार, आगामी सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना और समाज को नई दिशा देना है।
योग्य और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
संगठन विस्तार की कड़ी में समाज सेवा के लिए समर्पित, सक्रिय और कर्मठ सदस्यों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने की संभावना है। संगठन के भीतर ऊर्जावान चेहरों को आगे लाने की तैयारी चल रही है, जिससे समाज के हर वर्ग तक संगठनात्मक मजबूती पहुंचाई जा सके।

रायपुर जिला कार्यकारिणी का होगा निर्वाचन-
शंकर नगर बीटीआई ग्राऊंड के समीप स्थित सिंदू सदन मे सम्मेलन के दौरान रायपुर जिले के नए अध्यक्ष एवं प्रमुख पदाधिकारियों का विधिवत निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा। जिले की कमान किसके हाथों में जाएगी और किसके सिर अध्यक्ष पद का ताज सजेगा, इसे लेकर समाज के गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष और सर्वसम्मति के माहौल में पूरी की जाएगी।
भव्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारी-
बैठक में समाज के वैवाहिक योग्य युवक-युवतियों के लिए आगामी परिचय सम्मेलन को भव्य स्वरूप देने पर गहन मंथन होगा। इस आयोजन को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है, जिससे अधिक से अधिक परिवारों को इसका लाभ मिल सके।
राष्ट्रीय महासचिव श्री लखन दास के मार्गदर्शन में होगा आयोजन-
यह समस्त कार्यक्रम छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री लखन दास जी के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर दूर-दराज से आने वाले सभी सामाजिक बंधुओं के लिए स्वल्पाहार (नाश्ता) एवं भोजन की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। आयोजकों ने प्रदेश भर के वैष्णव स्वजनों से अधिक से अधिक संख्या में रायपुर पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ के व्याख्याता भरत पटेल समेत पांच साहित्यकारों ने दी प्रस्तुति, उत्कृष्ट काव्य पाठ पर हुआ सम्मान… - October 2, 2026
- वैष्णव महासभा का रायपुर सम्मेलन मे युवा शक्ति पर जोर…प्रदेशभर के वैष्णव दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा..चुनावी सरगर्मी के बीच तय होंगे संगठन के नए चेहरे और आगामी कार्यक्रम..निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मिलेंगे अहम पद… - October 2, 2026
- ग्राम विकास में अब विज्ञान और सहभागिता का जोर… - October 1, 2026
