सारंगढ़: गुरू घासीदास जयंती पर भक्तिमय रहेगा सारंगढ़ सहित छत्तीसगढ़…

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 18 दिसंबर को गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ गुरु घासीदास जी की भक्ति भावना से भरा होगा। सारंगढ़ के पुष्प वाटिका में पिछले 2 दिनों से बाबा के भक्तिमय गानों और नृत्य से अंचल के सतनामी समाज उत्सव मना रहे हैं। जनश्रुति के अनुसार बाबा गुरु घासीदास जी को जगन्नाथ पुरी यात्रा के समय सारंगढ़ अंचल में ही ज्ञान की अनुभूति हुई जिसके बाद वे गिरौदपुरी लौट कर तप करने लगे। छत्तीसगढ़ में ‘सतनाम पंथ’ की स्थापना हुई। इस पंथ के लोग बाबा को अवतारी पुरुष मानते हैं। इसलिए सतनाम पंथ का संस्थापक भी गुरु घासीदास को ही माना जाता है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
