जगन्नाथ बैरागी

बिहार के खगड़िया जिले में एक बैंक उपभोक्ता के खाते में अचानक साढ़े पांच लाख रुपये आ गए और उसने इस रकम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजा गया बताकर राशि लौटाने से इंकार कर दिया। बाद में उसे गिरफ्तार किया गया।
मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बुधवार को बताया कि आरोपी का नाम रंजीत दास है जोकि बख्तियारपुर गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक ग्रामीण बैंक द्वारा शिकायत किए जाने पर रंजीत को गिरफ्तार किया गया था।
मानसी क्षेत्र के उक्त ग्रामीण बैंक की शाखा के अधिकारियों का कहना है कि गलती से रंजीत के खाते में रुपये चले गए थे। बाद में राशि का मिलान किए जाने पर रंजीत को उक्त राशि लौटाने को कहा गया तो उसने प्रधानमंत्री द्वारा पूर्व में किए गए अपने वादे के तहत उसे राशि भेजे जाने की बात कहकर पैसे लौटाने से इंकार कर दिया।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के समय भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में अपने चुनाव अभियान के दौरान नरेंद्र मोदी ने विदेश से कालाधन आने पर हर एक बैंक खाते में 15 लाख रुपये पहुंचाने की बात कही थी।
कानून के अनुसार, किसी बैंक द्वारा गलत तरीके से किसी के खाते में स्थानांतरित धन का उपयोग करना एक दंडनीय अपराध है और वित्तीय संस्थान अपराधी से राशि वसूल करने के लिए स्वतंत्र हैं।
- किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर और डैमेज? एक्सपर्ट से जानें ये कमी कैसे होगी पूरी… - June 15, 2026
- पर्पल कलर का ये जूस बढ़ाएगा ताजगी, मिलेगी एक्सट्रा ठंडक और होंगे 4 फायदे… - June 15, 2026
- वेलकम टू द जंगल’ से ज्यादा ‘धमाल 4’ के ट्रेलर को क्यों मिल रहा ऑडियंस का शानदार रिस्पांस? फैंस ने निकाले कई लूपहोल… - June 15, 2026

