प्रदेश में बारिश के कारण लुढ़का पारा, बढ़ी कड़ाके की ठंड, अगले 24 घंटे बाद भी बारिश के आसार…
रायपुर। देशभर में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। कई राज्यों में तो ठंड के बीच भारी बारिश ने तहलका मचा दिया है। पहाड़ों पर तो हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्से में तापमान गिरने लगा है और मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है।
वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार 6 दिसंबर तक बादल छाए रहने की उम्मीद है। कई स्थानों पर आज भी बादल छाए हुए हैं तो कहीं बारिश भी हो रही है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान मिचौंग के आगे बढ़ने से छत्तीसगढ़ में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। इसके कारण न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
दक्षिण छत्तीसगढ़ (बस्तर) में हल्की बारिश संभव है। बस्तर की बात करें तो यहां 3-5 दिसंबर तक बारिश की संभावना है। मध्य छत्तीसगढ़ में 4 से 6 दिसंबर को बारिश संभव है और उत्तर छत्तीसगढ़ में 5 से 6 दिसंबर को बारिश की संभावना है। इधर छत्तीसगढ़ में भी चक्रवात मिचोंग का असर दिखेगा। मौसम विभाग ने आज से 7 दितंबर तक प्रदेश में बारिश के आसार जताए हैं। बता दें की आज पूरे प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
