भारतीय टीम ने पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराया. वहीं, साउथ अफ्रीका को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में जगह बनाई. इस तरह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा.
लेकिन वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में बाहर होने वाली साउथ अफ्रीकी और न्यूजीलैंड टीम को बतौर प्राइज मनी कितने रुपए मिलेंगे? दरअसल, साउथ अफ्रीकी और न्यूजीलैंड टीम को बतौर प्राइज मनी 8 लाख यूएस डॉलर मिलेंगे. इस रकम को भारतीय रुपए में देखें तो 6.60 करोड़ रुपये बनते हैं.
विनर और रनर अप पर होगी पैसों की बारिश…
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को 40 लाख अमेरिकी डॉलर बतौर प्राइज मनी मिलेगी. यह भारी-भकरम राशि भारतीय रूपए में तकरीबन 33 करोड़ है. वहीं, वर्ल्ड कप फाइनल में हारने वाली टीम यानि रनर अप को 20 लाख अमेरिकी डॉलर मिलेंगे, यह राशि भारतीय रूपए में 16.5 करोड़ रुपए है. इस तरह वर्ल्ड कप फाइनल में खेलने वाली टीम को भारी-भरकम राशि मिलनी तय है. इसके अलावा सेमीफाइनल में हारने वाली
टीम पर भी पैसों की बारिश होगी.
लीग स्टेज में बाहर होने वाली टीमों को कितने रुपए मिलेंगे?
वर्ल्ड कप लीग स्टेज में बाहर होने वाली टीमों को 1-1 लाख डॉलर यानि 83-83 लाख भारतीय रुपए मिलेंगे. इसके अलावा लीग स्टेज में 45 मुकाबले खेले गए. एक लीग मैच जीतने वाली टीम को 40 हजार डॉलर यानि 33 लाख भारतीय रुपए मिलेंगे. बताते चलें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप फाइनल खेला जाएगा. दोनों टीमें 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होगी. वहीं, यह खिताबी मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में दूसरी बार आमने-सामने होगा.
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
