गोवर्धन पूजा की रात झगड़ा होने पर दो नाबालिग लड़कों ने अपने दोस्त को चाकू मारकर घायल कर दिया था। 16 नवंबर की रात रायपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुनी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोलियारी में तीन नाबालिग दोस्तों के बीच 14 नवंबर को गोवर्धन पूजा की रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

झगड़ा बढ़ने पर दो नाबालिग दोस्तों ने अपने तीसरे नाबालिग दोस्त दीपांशु निषाद 17 वर्ष पुत्र धनीराम निषाद की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उसे चाकू भी घोप दिया। गंभीर रूप से घायल दीपांशु को जिला अस्पताल धमतरी उपचार के लिए लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीरत स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने रायपुर रेफर कर दिया गया।
प्रकरण पुलिस में अब तक दर्ज नहीं
रायपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान दीपांशु की 16 नवंबर की रात मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव उसके स्वजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में समाचार लिखे जाने तक अब तक पुलिस के पास किसी तरह का प्रकरण किसी ने पंजीबद्ध नहीं करवाया है।
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
