छत्तीसगढ़। पिछले कुछ दिनों से हो रही अच्छी बारिश के चलते जिले के चारों जलाशयों में जलभराव की स्थिति में काफी सुधार आया है। वहीं जलाशयों के कैचमेंट एरिया में भी लगातार बारिश होने के बांधों में पानी की आवक मजबूत हुई है। जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बांधों में आज की स्थिति में 60 प्रतिशत से अधिक जलभराव है।
इनमें रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में 60 प्रतिशत, बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव मुरूमसिल्ली जलाशय में 75 प्रतिशत, दुधावा में 44 प्रतिशत तथा सोंढूर जलाशय में 60 प्रतिशत जलभराव है।

जांजगीर चांपा जिले में बीते चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते शिवरीनारायण में महानदी उफान पर है। भारी बारिश के चले महानदी का पानी अभी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। बारिश से जल स्तर बढ़ने से अब नीचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इसे लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की टीम अलर्ट हो गई है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए मुनादी कराई गई।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
