बिलाईगढ़: अवैध मादक पदार्थों पर बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही कर रही है जिससे बदमाशों के हौसले पस्त नजर आ रहे हैँ। पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनिदिता पाल. अनुभागीय विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप. निरीक्षक शिव कुमार धारी के नेतृत्व में दिनांक 08,11,23 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम खुरसुला में रेड कार्यवाही कर अवैध महुआ शराब हाथ भठ्ठी का बिक्री करने रखे, रंगे हांथ पकड़ा गया। आरोपी महेशराम सारथी पिता मयाराम सारथी उम्र 58 वर्ष साकिन खुरसूला थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 700 ₹ को मुताबिक जब्ती पत्रक समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ,जिसे मा,न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर उप जेल सारंगढ़ भेजा गया।
प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में SI शिव कुमार धारी Asi विमला मनहर HC छत्रपति जोल्हे .आर,कमल कुर्रे एवं समस्त थाना स्टाफ विशेष योगदान रहा।

- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
