सारंगढ़ बिलाईगढ़, 08 नवंबर 2023/विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र-43 के सामान्य प्रेक्षक श्री पवन कुमार और पुलिस प्रेक्षक श्री राजेन्द्र कुमार मीणा ने टुंडरी के पास एफएसटी जांच टीम के कार्यों का अवलोकन किया। इसके बाद वे बलौदाबाजार में जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ मुलाकात किए। सामान्य प्रेक्षक श्री पवन कुमार ने बिलाईगढ़ के जो मतदान केन्द्र बलौदाबाजार भाटापारा जिले के कसडोल विधानसभा क्षेत्र के सीमा में स्थित हैं, उन मतदान केन्द्र के ईव्हीएम वोटिंग मशीनों के भंडारण, कमिशनिंग (ईव्हीएम मशीन में चुनाव चिन्ह इंस्टाल) आदि के बारे में निर्वाचन अधिकारियों से जानकारी ली। इस अवसर पर बलौदाबाजार भाटापारा जिले के निर्वाचन अधिकारीगण उपस्थित थे।


Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
