प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के नाम पर किसानों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। ऐसे ही एक मामले में एक किसान का पूरा खाता खाली कर लिया गया।
उनके खाता से 65 हजार की अवैध रूप से निकासी की गई। इस मामले में साइबर थाने में प्राथमिकी कराई गई है।

यह घटना करंडे थाना के बेल्छी गांव निवासी श्याम रजक के पुत्र उमेश रजक ने दर्ज कराई है। प्राथमिक में उन्होंने आरोप लगाया कि उनके मोबाइल पर अरियरी कृषी विभाग के अधिकारी कहकर एक फोन आया और कहा कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि की राशि आपके खाते में इसलिए नहीं जा रहा है कि आपका खाता बंद हो गया।
खाते से निकले 65 हजार रुपये
उसके द्वारा गूगल-पे का नंबर लिया गया। उसके बाद पीएम किसान ऐप लोड करने के लिए दिया गया। उस ऐप को लोड करने के बाद मोबाइल और आधार का अंतिम चार अंक लिया। उसके बाद उनके खाता से 65 हजार की अवैध निकासी हो गई।
क्रेडिट कार्ड का प्रलोभन देकर खाता खाली
शेखपुरा: शेखपुरा साइबर थाना में कारिहो गांव निवासी हरिचरण यादव के पुत्र हरिनंदन यादव ने प्राथमिकी कराई है। प्राथमिक में कहा है कि साइबर अपराधी के द्वारा उनको क्रेडिट कार्ड का ऑफर का प्रलोभन दिया गया। फिर उनके खाता से एक लाख की निकासी कर ली गई है। बताया कि क्रेडिट कार्ड का डिटेल भी मांग लिया गया। ओटीपी बताने के बाद दो बार में राशि की निकासी कर ली गई।
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
