जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। थाना धरमजयगढ़ में युवती रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम दाहीडांड का करम सिंह पिता जंगल सिंह राठिया उम्र 22 वर्ष शादी का प्रलोभन देकर दिसम्बर 2019 से शारीरिक शोषण करता रहा, जो अब शादी से इंकार कर दिया । धरमजयगढ़ थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा द्वारा आरोपी को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर ज्युडिसियल रिमांड पर भेजा गया है, आरोपी, युवती को उसके नाबालिग समय से शोषण कर रहा था ।
पीड़िता बताई कि करम सिंह को काफी दिनों से जानती है, वर्ष 2019 में जब नाबालिग थी, उस समय करम सिंह पसंद करता हूं, शादी करूंगा बोला तो उसे मना की थी । करम सिंह लगातार इसी बात पर अड़ा था, दिसम्बर 2019 में करम मिलने बुलाया और जबरदस्ती खेत में शारीरिक संबंध बनाया । उसके बाद से करम सिंह शारीरिक संबंध बनाने लगा । इस मार्च महीने में करम को गर्भवती होने की बात बताई उस समय करम सिंह अपने साथ रखूंगा बोला । कुछ दिनों बाद करम सिंह गर्भपात के लिये कहने लगा और शादी करने से मना कर दिया और धीरे धीरे बातचीत करना भी बंद कर दिया । अब फोन भी नहीं उठाता है । दिनांक 12.09.21 को गांव में मीटिंग में करम सिंह को पूछने पर शादी करने से मना कर दिया । तब थाना में शिकायत की, युवती के रिपोर्ट पर आरोपी पर अप.क्र. 213/2021 धारा 366, 376 ताहि 51, 6 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध क आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
