रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से चेन स्नेचिंक का अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक महिला के गले से चेन खींचकर भागने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है. आरोपी इतना शातिर है कि उसने वारदात के दौरान पहचाने जाने के डर से बाइक की जगह सायकल पर सवार होकर घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया.

पुलिस के मुताबिक मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के कमल विहार इलाके का है, जहां सेक्टर 1 में आरोपी ने बीते दिनों एक महिला के गले से चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने वारदात के आरोपी दिगम्बर सोनी (उम्र 30 साल) को गिरफ्तार किया है जो कि संतोषी नगर के गिट्टी खदान का रहने वाला है.
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की 1 नग सोने की चेन भी बरामद किया है. वहीं घटना में प्रयुक्त सायकल को भी जब्त किया गया है. जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 1 लाख रूपये आंकी गई है. मामले में पुलिस विधि अनुसार कार्रवाई कर रही है.
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
