कस्टमर केयर के फर्जी टोल फ्री नंबर गूगल पर अपलोड कर ठगी के मामले फिर से सामने आया है। कोतवाली रायगढ़ थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। ठग ने एमआई टीवी मरम्मत के नाम पर कस्टमर केयर का इंजीनियर बनकर स्थानीय रहवासी से सात लाख रुपये ठग लिए।
पीड़ित ने थाना कोतवाली में आवेदन देकर ऑनलाइन ठगी का रिपोर्ट दर्ज कराया, जिसमे बताया गया कि पीड़ित ने बताया कि 13 अक्टूबर को उसने एमआई टीवी के मरम्मत के लिये गूगल से कस्टमर केयर नंबर ढूंढा और कॉल किया, थोड़ी देर बाद एक अंजान नंबर से पीड़ित के व्हाट्सएप पर पैमेंट का एक लिंक भेजा गया जिसमें रजिस्ट्रेशन सर्विस 400 रुपये बताया गया। पीड़ित अपने यूपीआई के माध्यम से लिंक में रूपये भेजने का प्रयास किया किन्तु रकम नहीं जमा होने का पता चला। उसके बाद फिर एक नये मोबाईल नंबर से फोन आया जिसने बोला कि मैं कस्टमर केयर का इंजीनियर बोल रहा हूं यदि आपका लिंक में पेमैंट नहीं हो रहा है तो हम आपके घर आकर टीवी मरम्मत करने के बाद चार्ज घर पर नगद ले लेंगे ।

20 अक्टूबर की सुबह बिना जानकारी के खाता से पैसे कटने का आभास होने पर तुरंत बैंक जाकर बैंक खाता तथा यूपीआई नंबर व एटीएम कार्ड को बंद करवाया। बैंक से जानकारी मिला कि 14 से 20 अक्टूबर तक सात लाख रुपये खाते से यूपीआई के माध्यम से निकाला गया है। आवेदन पर कस्टमर केयर मोबाइल धारक अज्ञात व्यक्ति पर धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
