रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू हो रही है, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। इस साल बिना बायोमेट्रिक के ही धान खरीदी होगी, धान खरीदी केंद्रो में बायोमेट्रिक सिस्टम नहीं लग सका है।

छत्तीसगढ में जारी विधानसभा चुनाव के बीच आज 1 नवंबर से प्रदेश में धान खरीदी शुरू हो रही है। हालांकि, खरीदी केंद्रों में बायोमेट्रिक सिस्टम नहीं लग पाने के चलते धान खरीदी बिना बायोमेट्रिक के ही धान खरीदी की जाएगी। खरीदी शुरू होने से ठीक एक दिन पहले खाद्य विभाग की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि विभाग की ओर से पहले जारी निर्देश के तहत
वर्ष 23-24 में धान खरीदी में बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ की ओर से पत्र लिखकर बताया गया कि धान खरीदी के लिए उपार्जन केंद्रों में बायोमेट्रिक उपकरण और दूसरे सिस्टम नहीं लगाए जा सके हैं, इसलिए इस वर्ष भी पिछले साल की तरह बिना बायोमेट्रिक सिस्टम के ही धान खरीदी पूर्ण की जाए।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
