नक्सलियों ने गुरुवार को बीजापुर बंद का आह्वान किया है। इससे पहले बुधवार देर शाम को नक्सलियों ने बरदेला गांव के पास बीजापुर-दंतेवाड़ा नेशनल हाईवे पर लकड़ियों के ढेर में आग लगाकर दहशत फैलाने की कोशिश की। इतना ही नहीं नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर 8 से 10 राउंड फायरिंग भी की है

नक्सलियों को उत्पात की खबर मिलते ही भारी संख्या में जवान मौके पर पहुंच गए हैं। दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। मौके पर दैनिक भास्कर की टीम मौजूद है।
नागेश पदम के मारे जाने के बाद से नक्सलियों में बौखलाहट
बीजापुर जिले में मद्देड़ एरिया कमेटी प्रभारी नागेश पदम की पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद से नक्सलियों में बौखलाहट है। नक्सलियों ने 26 अक्टूबर को बीजापुर जिले में बंद का आव्हान किया। नक्सली नेता मोहन ने स्वास्थ्य सुविधाओं को छोड़कर सभी को बंद में सहयोग करने की अपील की है। नक्सलियों ने बंद को लेकर नेशनल हाईवे पर कर्रेमरका और गंगालूर सड़क पर बैनर भी लगाया है।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
