रायपुर। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए मतदान 17 नवंबर को होना है और 18 तारीख को छठ पूजा है । इसलिए कांग्रेस भाजपा, आम आदमी पार्टी समेत कई सामाजिक संगठनों ने भी निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर मतदान की तारीख बदलने की मांग की है ।

छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक उन्होने सभी लोगों के आवेदनों को एक करके भारत निर्वाचन आयोग दिल्ली को भेज दिया है…मतदान की तारीख बदलने के संबंध अंतिम फैसला दिल्ली से ही होना है….उधर दूसरे चरण के लिए अधिसूचना कल जारी होने का अनुमान है….अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी ।
छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पदस्थ संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रुपेश वर्मा के मुताबिक पहले चरण के लिए नामांकन की तारीख समाप्त हो गई है । पहले चरण के लिए कुल 294 उम्मीदवारों ने 455 नामांकन पत्र जमा किया है । अब सभी नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को होगी और 23 अक्टूबर तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे ।
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026
- क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच… - June 14, 2026
- इम्तियाज और कंगना की फिल्म पर भारी पड़ी हॉंटेड 3D, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों से की ज्यादा कमाई… - June 14, 2026

